|
हमारी कंसोर्सियम कंपनी में शामिल आत्मनिर्भर अनुभव प्राप्त विशंषज्ञों के द्वारा रूस के तकनीक निगरानी विभाग (भूतपूर्व राजकीय खनन तकनीक विभाग), ख़तरनाक उत्पादन के ठिकानों में औद्योगिक सुरक्षा जाँच कार्रवाई से जुड़ी सभी कार्य गतिविधियाँ पूरी की जाती हैं जिसके अन्तर्गत निम्नलिखित कार्य गतिविधियाँ शामिल हैं –
- गहन भूमिगत ख़ुदाई के ठिकानों की निगरानी;
- भार उठाने में सहायक उपकरण व्यवस्था;
- तेल रसायन और तेल परिशोधन उद्यम के ठिकाने;
- विस्फोट व अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से ख़तरनाक ठिकाने और विशेष रसायन उद्यम से जुड़े ठिकाने;
- खान उद्यम और गैरखनन उद्यम के ठिकाने;
- धातुकर्म और कोक्स रसायन उद्यम उत्पादन के ठिकाने;
- गैस वर्गीकरण और गैस की आपूर्ति व्यवस्था;
- तेल व गैस निकासी और पाइप लाइन परिवहन व्यवस्था।
उपरोक्त तकनीकी व्यवस्था (यंत्रोपकरण), उन्हें उपयोग में लाने की अनुमति रूस के एटमी कार्य गतिविधि निगरानी विभाग (रूस के तकनीक निगरानी विभाग) और पर्यावरण, टेकनोलजी कार्य गतिविधियों को समर्पित रूस की संघीय सेवा के केंद्रीय विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।
1. वे सभी विदेशी ख़तरनाक औद्योगिक उत्पादनों के ठिकानों में उपयोग में लाई जाने वाली तकनीक और उपकरण व्यवस्था, जिन्हें या तो अलग-अलग हिस्सों या फिर एक सम्पूर्ण उपकरण के रूप में उपयोग में लाया जा रहा है (यहाँ विदेशी क्रैनों और निर्माण स्थलों में काम आनेवाली भार ढ़ोने में सहायक क्रैनों को शामिल नहीं किया गया है जो पूर्व में इस्तेमाल हेतु रूस देश में लाई गई थी)।
2. 0.7 MP से अधिक दाब (भाप उपकरण, बॉयलर, जो भाप या गैस के दाब के तहत काम करते हैं। भाप निकासी पाइप लाइन व्यवस्था) के तहत कार्यरत उपकरण या जल के 115°C से अधिक ताप मान पर गर्म होनेवाले ताप व्यवस्था से सम्बन्धित उपकरण। ताप केंद्र तथा ताप वितरण नेटवर्क व्यवस्था जहाँ 4.0 MP से अधिक ताप के साथ या फिर अधिक ताप व दाब की स्थिति में कार्यरत उपकरण।
3. विदेशों में निर्मित भार वहन करने में सक्षम उपकरण (भार उठाने वाली क्रैन, निर्माणकार्यों में काम में आने वाली क्रैन, लिफ़्ट, दिशा संचालन से सम्बन्धित क्रैन, एस्कीलेटर, विकलांगो तथा अपाहिजों के परिवहन में सहायक क्रैन तथा प्लेट्फ़ार्म व्यवस्था, यहाँ भाग 1 में लिखित भार वहन करने में सक्षम उपकरणों व क्रैनों के अलावा सभी भार वहन व परिवहन में सहायक उपकरण शामिल हैं)।
4. प्रथम और द्वितीय दर्जे के विस्फोट रक्षक विद्युतीय उपकरण और सामान्य खनन कार्यों में काम में आने वाले विद्युतीय उपकरण।
5. खनन उद्यम और खानों में उपयोग में लाये जाने वाले उपकरण; जिसके अन्तर्गत: सोने और हीरे की निकासी उद्यम में काम आने वाले विशेष उपकरण, खनन उद्यम में धूल को दूर करने तथा वायुप्रवाह व्यवस्था में उपयोग में लाये जाने वाले उपकरण, खनन स्थल में मज़बूती लाने उसे आधार देने में सक्षम यंत्रोपकरण, खनन उद्यम में परिवहन तथा खंभे उठाने में सक्षम उपकरण, कूपों की ख़ुदाई और गहरी ख़ुदाई में काम आने वाले उपकरण, कूपों को सक्रिय बनाने में तथा बोरिंग में काम आने वाले उपकरण।
6. तेल और गैस निकासी तथा गैस परिशोधन उद्यम में काम आने वाले उपकरण जिसके अन्तर्गत बोरिंग तथा सभी प्रकार के कूपों के लिए निर्धारित उपकरण, तकनीकी व्यवस्था, खानों में विस्फोट गतिविधियों के समय उपयोग में लाये जाने वाले उपकरण, कूपों की ख़ुदाई, उन्हें उपयोग में लाने उनकी मरम्मत निकासी में काम आने वाले उपकरण तथा और दूसरे उपकरण जिन्हें अलग से या दूसरे उपकरणों के साथ उपयोग में लाया जाता है। इसके साथ ही कुछ दूसरे अनुपात व अकार के उपकरण इस श्रेणी में शामिल हैं।
7. तेल और गैस कूपों के भूसर्वेक्षण और भूभौतिकीय कार्यों के लिए निर्धारित उपकरण।
8. 5.5 MP और इससे अधिक दाब की परियोजनाओं वाली पाइप लाइन व्यवस्था के ठिकानों हेतु निर्धारित उपकरण और तकनीकी व्यवस्था।
9. जुड़ाई, वेल्डिंग, पिघलाई के लिए निर्धारित उपकरण, अविरल निगरानी व्यवस्था, प्लवन, थर्मो निर्माणकार्य तथा वस्तु को तैयार करने के समय उसके ऊपरी सतह की सफ़ाई, मरम्मत और जुड़ाई के काम आनेवाली तकनीकी व्यवस्था। ख़तरनाक उत्पादन के ठिकानों में उपयोग में लाये जाने वाले उपकरण।
10. धातुकर्म द्यम के लिए दोबारा से वस्तु तैयार करने काम आनेवाली तकनीकी व्यवस्थाः
- लौह और अलौह धातु के लिए निर्धारित उपकरण व तकनीक व्यवस्था;
- विद्युतीय भट्टी और इंडिकैटर युक्त विद्युतीय भट्टी, गरम करने की इंडिकैटर युक्त उपकरण व तकनीकी व्यवस्था, कमानीदार विद्युतीय भट्टी और धातु उद्यम में काम आने वाली अधिक ताप वहन करने में सक्षम भट्टी, विद्युतीय भट्टी और ताप गहन करने में सक्षम तकनीकी व्यवस्था, नए प्रकार के ताप उपकरण (प्लवन और ताप देने वाले उपकरण);
- फ़ौलाद और प्लवन के लिए उपकरण।
11. तरल और निर्वात (वैक्युम) पम्प, पम्प व्यवस्था, कम्परैसर तथा वायु व गैस से चलना वाले कम्परैसर।
12. खतरनाक कार्य स्थलों में उपयोग में लाए जाने वाले उपकरण तथा तकनीकी व्यवस्था।
13. धातु संरचना और संरचनाओं को मज़बूती प्रदान करने सुरक्षित कवच सहित टेकनोलजी तथा उपकरण व्यवस्था।
14. गैस आपूर्ति व परिवहन में काम आने वाली तकनीकी व्यवस्था तथा उपकरण (गैस वर्गीकरण और गैस की खपत व उपभोग में काम आने वाली तकनीकी व्यवस्था), पोलिएथलीन से निर्मित गैस पाइप लाइन की वेल्डिंग के काम आने वाले उपकरण।
15. रसायनिक, तेल रसायन, ताल परिशोधन और दूसरे उद्यमों और उत्पादन स्थलों में काम में आने वाले उपकरण, विस्फोट व अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से ख़तरनाक ठिकानों और दूसरे कार्य साधनों की दृष्टि से ख़तरनाक ठिकाने जिसके अन्तर्गत रिएक्टर, गहराई के क्षेत्र, कूप, मशीन, क्रियोजेन, वेक्युम (निर्वात), प्रशीतलन कक्ष (रेफ़्रीजरैटर), इलेक्ट्रोलिसिस, वस्तु में ताप के आदान-प्रदान की व्यवस्था, फ़िल्टर, वायु परिगमन व्यवस्था, कूलर, चक्की, सुखाई के काम आने वाले उपकरण, पदार्थों के गूँदने में काम आने वाले उपकरण, भट्टी, संरक्षण, संचय स्थल, उद्यामों में बहाव और निकासी व्यवस्था, अलार्म व्यवस्था तथा निगरानी व्यवस्था, मापन यंत्र तथा दूसरे उपकरण जिनके अलग-अलग हिस्सों में या एक साथ आपूर्ति की गई हो। इसके साथ ही कुछ दूसरे प्रकार के उपकरण शामिल हैं जिसके अन्तर्गत वेक्युम पम्प तथा दूसरे प्रकार के पम्प व्यवस्था शामिल हैं। कम्प्रैसर तथा कम्प्रैसर व्यवस्था गैस व वायु सहित उपयोग में लाए जाने वाले उपकरण जिन्हें ख़तरनाक ऊपर लिखे स्थलों में काम में लाया जाता है।
16. साँस लेने के काम आने वाले गैस रक्षक साधन (अलग से अतिरिक्त रेस्पिरैटर, वायु आपूर्ति उपकरण, अतिरिक्त उपकरण और फ़िलटर युक्त आत्मबचाव उपकरण), गैस निगरानी यंत्र, भावी दुर्घटना, स्थिति के नकरात्मक पदचिन्हों को दूर करने में काम आने वाली तकनीकी व्यवस्था, प्रत्येक के लिए अलग से बचाव व सुरक्षा के साधन।
17. ख़तरनाक उत्पादन स्थलों में उपयोग में लाए जाने वाले स्वचालित कार्य प्रक्रिया पर आधारित साधन और उपकरण (टेकनोलजी प्रक्रिया के नियमन निग्रानी और नियंत्रण में काम आने वाले यंत्र, स्वचालित कार्य व्यवस्था को जारी रखने के लिए निर्धारित कार्यक्रम युक्त तकनीकी कोम्प्लैक्स (प्रोग्रेमिंग व्यवस्था) जिसके अन्तर्गत अविरल निगरानी व्यवस्था, मशीन और मिकेनिकल तथा भौतिकी पैमाने में मापन हेतु निर्धारित उपकरण; स्वचालित सुरक्षा यंत्र, दब नियमन यंत्र, मीटर, गैस विश्लेषन यंत्र)।
18. गैस विस्फोट व अग्नि दृष्टि से खतरनाक, विशक्त पदार्थों के लिए सिलिंडर और विशेष सिस्टेर्न तथा कन्टैनर।
19. ख़तरनाक माल परिवहन (ढ़ुलाई) में काम आने वाले उपकरण।
20. विस्फोटक सामग्री को तैयार करने, उनके उत्पादन तथा भंडारण के लिए उपयोग में लाये जाने वाले पात्र; साथ ही उन्हें सुरक्षित रखने के काम आने वाले पात्र, विस्फोटक कार्य गतिविधियों के समय काम आने वाली सामग्री उत्पादन के लिए निर्धारित उपकरण और यंत्र।
21. विस्फोट की दृष्टि से ख़तरनाक उत्पादनों के ठिकाने, उनके भंदार और परिशोधन में वनस्पति का कच्चे माल के रूप में उपयोग करते हुए स्वदेशी और विदेशो उत्पादन कार्यों के लिए निर्धारित उपकरण व तकनीक व्यवस्था जिसके अन्तर्गत टेकनोलजी, परिवहन व्यवस्था, सहायक उपकरण सहित यंत्र तकनीक तथा निगरानी साधन, मापन व नियमन टेकनोलजी प्रक्रिया, प्रोग्रेमिंग तकनीक कोम्प्लैक्स, टेकनोलजी कार्यप्रक्रिया की संचालन व्यवस्था, अलार्म व्यवस्था, भावी दुर्घटना स्थिति से रक्षा करने के लिए निर्धारित अलार्म व्यवस्था तथा दूसरे बचावरक्षा लक्ष्य (विस्फोट रक्षक और भावी विस्फोट की पूर्व चेतावनी देने में सक्षम यंत्रोपकरण व तकनीकी व्यवस्था, तेज़ी से काम करने में सक्षम तकनीकी व्यवस्था, विस्फोट का पता लगाने में सक्षम साधन) और दूसरे उपकरण जिनकी जैसा कि अगल से वैसे ही एक सम्पूर्ण उपकरण के रूप में आपूर्ति की गई हो।
ऊपर दर्शाई गई सूची में शामिल जानकारी के अनुसार हमारी कम्पनी के विशेषज्ञों द्वारा औद्योगिक सुरक्षा व जाँच व्यवस्था में आपके अनुसार की गई माँगों को ध्यान में रखते हुए आपके लिए निम्नलिखित जाँच कार्य प्रक्रिया पूरी की जाती हैः
औद्योगिक तकनीकी संरचना सुरक्षा जाँच रिपोर्ट को प्राप्त करना जिसके आधार पर तकनीकी संरचना व्यवस्था (उपकरण) को उपयोग में लाने के लिए रूस के तकनीक निगरानी विभाग से अनुमति प्राप्त की जाती है।
तकनीकी संरचना (उपकरण) जाँच रिपोर्ट में तकनीकी दस्तावेज़, उसके विश्लेषण पर गौर किया गया है जहाँ उपकरण को उपयोग में लाये जाने उसकी मज़बूती के आंकड़े, देखी जाने वाली तथा मापन में सक्षम अविरल निगरानी प्रक्रिया के अध्ययन सहित उसे उपयोग में लाये जाते समय सुरक्षा की दृष्टि से उत्पन्न खामियों, ख़राबियों के प्रभाव का मूल्यांकन और दूसरी कार्य गतिविधियाँ शामिल हैं।
परियोजना दस्तावेज़ की जाँच रिपोर्ट
इस प्रकार की जांच रिपोर्ट में औद्योगिक सुरक्षा की दृष्टि से उत्पादन स्थल, निर्माण पर गौर करने, इमारत या उद्यम की निर्माण स्थिति, उसकी मज़बूती की पुष्टि करते हुए जानकारी देना और साथ ही औद्योगिक सुरक्षा की माँगों के अनुसार उपकारण या ठिकाने की जाँच करते हुए, उसका मूल्यांकन करते हुए तत्सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।
इमारत व निर्माण संरचना की औद्योगिक दृष्टि से जाँच रिपोर्ट
इस प्रकार की जाँच में संघीय कानूनों की निर्धारित माँगों के अनुसार यानि “ख़तरनाक उत्पादन स्थलों की औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था” कानून के अनुसार इमारत की संरचना निर्माण व्यवस्था के कार्यों की मान्य कानूनों के अनुसार जाँच करना। जिसमें RD 22-01.97. से सम्बन्धित कानून के तहत कार्य करना शामिल है। औद्योगिक सुरक्षा विश्लेषण और जाँच रिपोर्ट के परिणाम अंतिम निष्कर्ष माने जाते हैं जिसमें शामिल दस्तावेज़ों में औद्योगिक सुरक्षा की माँगो के अनुसार औद्योगिक ठिकानों की जाँच के परिणाम शामिल होते हैं।
औद्योगिक सुरक्षा की अन्तिम सकारात्मक जाँच रिपोर्ट ख़तरनाक उद्यमों के लिए किसी विशेष तकनीकी व्यवस्था को उपयोग में लाये जाने के लिए रू सके तकनीक निगरानी विभाग (भूतपूर्व राजकीय खनन तक तकनीकी जांच निगरानी विभाग) की अनुमति प्राप्त करने का मुख्य आधार पत्र है।
आवश्यक सर्टीफ़िकेट GOST R और रूस के तकनीक निगरानी विभाग के अनुमति पत्र की सहायता से कम समयावधि में आपको रूसी बाज़ार में प्रवेश की सम्भावना प्राप्त होगी!
हमारे सहयोग से आपके समय और पूँजी की बचत होगीः
- हमारी कम्पनी में सभी प्रकार के उत्पादनों के लिए परीक्षण प्रयोगशाला विशेष जाँच सर्टीफ़िकेट मान्यता प्राप्त विभाग से प्रमाणीकरण पत्र प्राप्त करने के लिए उच्च कोटि के अनुभवि विशेषज्ञ कार्यरत हैं;
- हमारी कम्पनी के रूस संघ, कज़ाख़स्तान और बेलारूस गणराज्य के सभी मंत्रालयों व विभागों से सीधे सम्पर्क कायम है;
- हमारे द्वारा रूसी, अंग्रेज़ी, स्पैनिश, जर्मन, फ़्रांसीसी और इतालवी भाषा में कार्य जारी रखे जा रही हैं;
हमारे अनुवादक विभाग द्वारा अपने ग्राहकों की भाषा में उत्तर को तैयार करते हुए पूछे गए सवालों का उत्तर देते वक्त दी गई जानकारी का उच्च कोटी का अनुवाद किया जाता है;
- नियमित ग्राहकों को रियायतें दी जाती है।
रूस संघ, कज़ाख़स्तान और बेलारूस गणराज्य में राजकीय तकनीक निगरानी विभाग या रूस के तकनीक निगरानी विभाग के अनुमति तथा GOST R सर्टीफ़िकेट को प्राप्त करने की क्या कीमत है?
हमारी कम्पनी से अक्सर रूस के तकनीक निगरानी विभाग (राजकीय तकनीक निगरानी विभाग) से अनुमति सर्टीफ़िकेट या दूसरे प्रकार के सर्टीफ़िकेटों को प्राप्त करने की कीमत ते बारे में फ़ौरन जानकारी देने का अनुरोध किया जाता है।
आपके सवाल का उत्तर देने के लिए हमारी कम्पनी को आपके उत्पादन या किसी उपकरण के निर्माण संरचना उपयोग में लाये जाने सामग्री के बारे में जानकारी प्राप्त करने की ज़रूरत है और रूस के GOST मानकों की माँगों या दूसरे तत्सम्बन्धी आवश्यक दस्तावेज़ों को प्राप्त करने आपके माल के लिए जांच परीक्षण कार्य को पूरा करने की ज़रूरत है या नहीं – इस बारे में आवश्यक जानकारी आपकी ओर से दिये जाने के बाद ही हम आपके सवाल का उत्तर दे सकते हैं।
आवश्यक सर्टीफ़िकेट GOST R और रूस के तकनीक निगरानी विभाग (या राजकीय तकनीक निगरानी विभाग) के अनुसार कार्यों को पूरा करने में तथा इस सर्टीफ़िकेटों को प्राप्त करने में लगनेवाली समयावधिः
a) आवश्यक सर्टीफ़िकेट GOST R (GOST K और GOST) को 2 से 20 दिनों के समयावधि में प्राप्त करना।
b) रूस के तकनीक निगरानी विभाग (राजकीय तकनीक निगरानी विभाग) से तकनीकी उपयोग में लाये जाने रूस, बेलारूस और कज़ाख़स्तान में तकनीकी व्यवस्था और यंत्रापकरणों को उपयोग में लाने के लिए 2 से 3 माहों की समयावधि में अनुमति प्राप्त करना संभव है।
|