Untitled Document


Certification of all types of goods in Russia, Belarus, Kazakhstan and Ukraine

info@promexgost.com

+7 (495) 795-94-10

+7 (495) 795-52-36

रूस, बेलारूस और कज़ाख़स्तान गणराज्य में आपूर्ति किये जाने वाले सभी प्रकार के उत्पादनों का प्रमाणीकरण। रूस, बेलारूस और कज़ाख़स्तान गणराज्य में चिकित्सा क्षेत्र के लिए निर्धारित उत्पादन (चिकित्सा तकनीक) का पंजीकरण और औद्योगिक ज्ञाँच सर्टीफ़िकेट और रूस के तकनीक निगरानी विभाग से तकनीक व्यवस्था (यंत्रोपकरण) को उपयोग में लाने के लिए अनुमति प्राप्त करना, बेलारूस और कज़ाख़स्तान गणराज्य के औद्योगिक तकनीक निगरानी विभाग से अनुमति पत्र प्राप्त करना
 

रूस, बेलारूस और कज़ाख़स्तान गणराज्य में आपूर्ति किये जाने वाले सभी प्रकार के उत्पादनों का प्रमाणीकरण।

हमारे साथ काम करने के लिए बढ़े प्रथम कदमः
आपके माल के लिए दस्तावेज़ों को भरते वक्त उन्हों भरने की प्रक्रिया की समयावधि और कीमत के बारे में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्धारित निवेदन पत्र को
भरकर हमें रवाना कीजिएगा
या इस टेलिफ़ोन नंबर पर हम से सम्पर्क साधें: +7 (495) 795 94 10
- हमसे सम्पर्क साधने के लिए हमें पत्र लिखते वक्त आप अपनी समझ में आनेवाली इन भाषाओं के झंडे पर क्लिक कीजिएगा जिसके तहत रूसी, अंग्रेज़ी, जर्मन, इतालवी, स्पैनी, फ़्रांसीसी भाषाएँ शामिल हैं।

विशेष ध्यान दीजिएगा – यदि आपकी बोलचाल की या आपके समझ में आनेवाली भाषाएँ ऊपर लिखी भाषाओं में शामिल नहीं हैं तो आप हमें अपनी मातृभाषा मं भी पत्र लिख सकते हैं।

 en  ru  de  fr  es  it

क्या आप रूस, बेलारूस और कज़ाख़स्तान में अपने माल को स्वयं या फिर अपने माल वितरक या डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के मार्फ़त बेचना चाहते हैं ?

रूस, बेलारूस और कज़ाख़स्तान गणराज्य में माल के आपूर्तिकर्ता पक्ष को क्या आवश्यक बातें ध्यान में रखने की ज़रूरत है ?

1. वर्तमान में कार्यशील रूस संघ के कुछ मानक अन्तर्राष्ट्रीय मानकों, उदाहरण के लिए ISO, IEC, ITD और यूरोपीय – CEN, CENELES, ETSI, से भिन्न है।

2. इस का तात्पर्य यह है कि रूस और कज़ाख़स्तान में माल के निर्यात हेतु आपूर्तिकर्ता कम्पनियों को इन देशों में प्रचलित GOST R से सम्बन्धित आवश्यक प्रमाणिकरण सर्टिफ़िकेट को प्राप्त करना आवश्यक है।

GOST R से सम्बन्धित आवश्यक प्रमाणिकरण सर्टिफ़िकेट प्राप्त करना संभव हैः

- यदि कॉन्ट्रेक्ट या माल की खेप के सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को ऐसा माल वितरक नेटवर्क या माल के ख़रीददार के नाम से भरे जाते हों जिसका नाम रूस संघ में वैधिक स्ववरूप में पंजीकृत किया गया हो ;

- माल उत्पादक (निर्माता) के उत्पादित माल के लिए एक वर्ष की समयावधि ;

- माल उत्पादक (निर्माता) के उत्पादित माल के लिए तीन वर्ष की समयावधि।

3. रूस संघ में माल की आपूर्ति के समय विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की विभिन्न इकाईयों की माँगों के अनुरूप माल का वर्गीकरण किया जाता है। यानि कि माल के पंजीकरण की सूची में इस बारे में जानकारी दी गई हो। GOST R के अनुसार आवश्यक सर्टिफ़िकेट को प्राप्त करने के अलावा दूसरे सर्टिफ़िकेट और अनुमति दस्तावेज़ों को प्रस्तुत किये जाने की माँग की जा सकती है जिसके अन्तर्गतः

- अग्नि सुरक्षा सर्टिफ़िकेट ;

- राज्य प्रणाली सर्टिफ़िकेट ;

- मापन की पुष्टि करनेवाले सर्टिफ़िकेट ;

- सम्पर्क साधन सर्टिफ़िकेट ;

- सेनिटरी सर्टिफ़िकेट ;

- रूस संघ के स्वास्थ्य मंत्रालय और स्वास्थ्य निगरानी विभाग के सर्टिफ़िकेट की ज़रूरत होती है निम्नलिखित उत्पादनों के लिएः

a) चिकित्सा क्षेत्र के काम आनेवाले उपकरणों, उत्पादनों के लिए (चिकित्सा उपकरण और तकनीक) ;

b) दवाई और तत्सम्बन्धी उत्पादन ;

c) चिकित्सा टेकनोलोजी ;

- रूस के ख़ापत निगरानी विभाग से फ़ूड एडीटिव, जैव खाद्य एडीटिव, तम्बाकू, मीनरल वॉटर, अन्य पेय पदार्थों का पंजीकरण प्रमाण पत्र ;

- विस्फोट सुरक्षा सर्टिफ़िकेट ;

- पालतू जानवरों के खाने में मिलाए जाने वाले एडीटिव और दवाओं में मिलाए जाने वाले एडीटिव ; एडीटिव हेतु रूस के कृर्षि उद्योग निगरानी विभाग से प्राप्त सर्टिफ़िकेट ;

- रूस के तकनीकी निगरानी विभाग से तकनीक (उपकरण) को उपयोग में लाये जाने हेतु प्राप्त अनुमति सर्टिफ़िकेट ;

- अन्य स्वैच्छिक सर्टिफ़िकेट म

- लाइसेंस, विशेषज्ञों की जाँच रिपोर्ट, मूल्यांकन प्रमाण पत्र तथा दूसरे दस्तावेज़।

हमारे सहयोग से आप को प्राप्त होनेवाली सुविधाएँ

हमारी कम्पनी ग्रुप या होल्डिंग से आपको निम्न लिखित सुविधाएँ प्राप्त होंगीः

- रूस, कज़ाख़स्तान, बेलारूस गणराज्य और यूक्रेन के बाज़ार में सेवाओं या माल के व्यापार से जुड़ी समस्याओं तथा सभी सवालों को हल करने की अद्वितीय सम्भावना प्राप्त होगी ;

- आपके यहाँ उत्पादित किसी भी माल (उत्पादन) के लिए हमारी कम्पनी के द्वारा सभी आवश्यक अनुमति दस्तावेज़ों को उपलब्ध कराया जाएगा (प्रमाण पत्र, इंकार पत्र, सर्टिफ़िकेट, अनुमति पत्र, निष्कर्ष पत्र और दूसरे दस्तावेज़) जिनकी रूस, कज़ाख़स्तान और बेलारूस गणराज्य में माल की आपूर्ति के वक्त ज़रूरत होती है ;

- रूस, कज़ाख़स्तान और बेलारूस गणराज्य के मान्य कानूनों और सक्रिय स्वीकृत कानूनों के अनुसार सभी दस्तावेज़ों को तैयार किया जाएगा ;

- रूस, कज़ाख़स्तान और बेलारूस गणराज्य के क्षेत्र में आपके माल के परिवहन प्रस्ताव को पेश करते हुए माल आपूर्ति से सम्बन्धित कस्टम से जुड़े सवालों को हल करने परामर्श और मदद दी जाती है ;

- आपकी माँग के अनुसार रूस, कज़ाख़स्तान और बेलारूस गणराज्य के बाज़ारों का सर्वेक्षण (कीमत स्तर को निर्धारितकरना, माल की प्रतिस्पर्धा क्षमता, दूसरी सर्वेक्षण गतिविधियाँ);

- रूस, कज़ाख़स्तान और बेलारूस गणराज्य के क्षेत्र में यंत्रोपकरण, माल की ख़रीद, व्यापार और घोषित प्रतियोगिताओँ, आयोजित फ़ोरमों, प्रदर्शनी मेलों के बारे में आवश्यक सूचनाएँ उपलब्ध कराना ;

- माल के TN BED कोड के निर्धारण में मदद देना और आपूर्तिकर्ता या ख़रीददार कम्पनी की ऑडिटिंग में मदद करना ।

हमारी कम्पनी के साथ कार्य करते हुए आपको निम्नलिखित सुविधाएं प्राप्त होंगीः

- रूस, कज़ाख़स्तान और बेलारूस गणराज्य के बाज़ार में माल के प्रवेश के समय लगने वाली समय अवधि में कमी ;

- सम्भावित ख़तरों में कमी ;

- बिक्री पैमाने में वृद्धि ;

- विश्वासनीय सहयोगी, साझेदारों से मुलाकात ;

- वित्तीय व व्यापार गतिविधि को सुसंगठित बनाने में होनेवाले ख़र्चों में कमी ;

- ऑनलाइन व्यवस्था के जरिये हमारे विशेषज्ञों और परामर्शदाताओं द्वारा आप से सम्पर्क बनाए रखते हुए कार्य जारी रखे जाएँगे ;

- सभी ऑर्डर किये गए आवश्यक दस्तावेज़ आपको एक्सप्रेस डाक (DHL, TNT) के जरिये रवाना किये जाएँगे ;

- माल के पंजीकरण सर्टिफ़िकेट से सम्बन्धित सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को हमारे द्वारा आपकी राष्ट्रभाषा में स्वीकार किया जाता है और हमारे द्वारा रूसी भाषा में उसका स्वयं अनुवाद किया जाता है ;

- कम समयावधि में अधिक गुणवत्ता स्तर पर माल के सभी प्रकार के परीक्षण और जाँच को हमारी होल्डिंग कंपनी सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त विभागों और जाँच परीक्षण प्रयोगशालों में पूरा करने में मदद करती है ;

- आपके माल के लिए आवश्यक सभी प्रकार के दस्तावेज़ों को रूस देश के कार्यकारी प्रशासन के सभी विभागों और मंत्रालयों से आपके द्वारा उपलब्ध कराए गए विश्वासपत्र के आधार पर माल के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को भरते हुए इन दस्तावेज़ों को आपको उपलब्ध कराया जाएगा ;

- हमारे द्वारा उपलब्ध कराई गई सभी सेवाएँ पूरी तरह से गोपनीय रहेंगी और उच्च पेशेवर स्तर के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा पूरी की जाएँगी ; आपके द्वारा हमें दी गई जानकारी आपकी अनुमति के बिना किसी तीसरे पक्ष को उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

GOST R, GOST K और GOST से सम्बन्धित आवश्यक सर्टिफ़िकेट – यह इन देशों में ख़रीददारों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए मार्केटिंग के सर्वश्रेष्ठ साधन है।

दस्तावेज़ों को भरे जाने की कार्य समयावधिः

a) आवश्यक और स्वैच्छिक सर्टिफ़िकेट, इंकार पत्र, तत्सम्बन्धी घोषणा पत्र, सेनिटरी सर्टिफ़िकेट, रिपोर्ट, राज्य प्रणाली से सम्बन्धित प्रमाण पत्र, अग्नि सुरक्षा सर्टिफ़िकेट दो से दस दिनों की समयावधि में उपलब्ध कराए जाते हैं ;

b) सम्पर्क मंत्रालय से सम्बन्धी सर्टिफ़िकेट, राजकीय तकनीकी निगरानी विभाग का अनुमति पत्र, मापान विभाग से प्रमाणित सर्टिफ़िकेट, चिकित्सा तकनीक और चिकित्सा क्षेत्र के काम आनेवाले उपकारणों के लिए पंजीकरण प्रमाण पत्र, सेनिटरी रिपोर्ट, खाद्य पदार्थों से सम्बन्धित फ़ूड एडीटिव और जैव खाद्य एडीटिव सर्टिफ़िकेट, रूस के जनस्वास्थ्य विभाग से संक्रामक रोग निवारक प्रमाणपत्र डेढ़ से तीन माह की समयविधि में उपलब्ध कराए जाते हैं ;

c) दवाओं के लिए पंजीकरण प्रमाणपत्र, दवा उद्योग से सम्बन्धित उत्पादों और नई चिकित्सा तकनोलजी के लिए छः माह से एक वर्ष तक के लिए पंजीकरण प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना।

हमारे साथ काम करने के लिए बढ़े प्रथम कदमः
आपके माल के लिए दस्तावेज़ों को भरते वक्त उन्हों भरने की प्रक्रिया की समयावधि और कीमत के बारे में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्धारित निवेदन पत्र को
भरकर हमें रवाना कीजिएगा
या इस टेलिफ़ोन नंबर पर हम से सम्पर्क साधें: +7 (495) 795 94 10
- हमसे सम्पर्क साधने के लिए हमें पत्र लिखते वक्त आप अपनी समझ में आनेवाली इन भाषाओं के झंडे पर क्लिक कीजिएगा जिसके तहत रूसी, अंग्रेज़ी, जर्मन, इतालवी, स्पैनी, फ़्रांसीसी भाषाएँ शामिल हैं।

विशेष ध्यान दीजिएगा – यदि आपकी बोलचाल की या आपके समझ में आनेवाली भाषाएँ ऊपर लिखी भाषाओं में शामिल नहीं हैं तो आप हमें अपनी मातृभाषा मं भी पत्र लिख सकते हैं।


 en  ru  de  fr  es  it
 
रूस, बेलारूस और कज़ाख़स्तान गणराज्य में आपूर्ति किये जाने वाले सभी प्रकार के उत्पादनों का प्रमाणीकरण। रूस, बेलारूस और कज़ाख़स्तान गणराज्य में चिकित्सा क्षेत्र के लिए निर्धारित उत्पादन (चिकित्सा तकनीक) का पंजीकरण और औद्योगिक ज्ञाँच सर्टीफ़िकेट और रूस के तकनीक निगरानी विभाग से तकनीक व्यवस्था (यंत्रोपकरण) को उपयोग में लाने के लिए अनुमति प्राप्त करना, बेलारूस और कज़ाख़स्तान गणराज्य के औद्योगिक तकनीक निगरानी विभाग से अनुमति पत्र प्राप्त करना

Certification of all types of goods in Russia, Belarus, Kazakhstan and Ukraine
PromEK  |  +7 (495) 795-94-10  |  +7 (495) 795-52-36  |  e-mail: info@promexgost.com

Copyright PromEK 2006-2010